Play all audios:
BONUS SHARE: वी मार्ट रिटेल इंडिया (V-MART RETAIL LTD) ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी एक शेयर पर 3 शेयर बोनस दे रही है। बता दें, कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस
शेयर देने जा रही है। Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तानSat, 31 May 2025 12:36 PM Share Follow Us on __ BONUS SHARE: वी मार्ट रिटेल इंडिया (V-Mart Retail Ltd) ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट
का ऐलान कर दिया है। कंपनी एक शेयर पर 3 शेयर बोनस दे रही है। बता दें, कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस बोनस स्टॉक के विषय में- 1 शेयर पर 3
शेयर बोनस दिया जाएगा शुक्रवार को वी-मार्ट रिटेल इंडिया ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 3 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 23 जून 2025 की
तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस दिन जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेंगे उन्हें बोनस शेयर का लाभ मिलेगा। ये भी पढ़ें:ट्रंप ने अब यहां लगाया 50% का टैरिफ, भारत की इन
कंपनियों पर दिखेगा फैसले का असर वी मार्ट रिटेल इंडिया ने आखिरी बार निवेशकों को 2022 में बोनस शेयर दिया था। कंपनी एक शेयर पर 75 पैसे का डिविडेंड दिया था। 2019 में कंपनी ने एक शेयर पर 1.70
रुपये का डिविडेंड दिया था। शेयर बाजार में कैसा है प्रदर्शन? वी मार्ट रिटेल इंडिया के शेयर शुक्रवार को 0.14 प्रतिशत की गिरावट के बाद 3406.60 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 3 महीने के दौरान
इस कंपनी ने निवेशकों को 14 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 61 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 10 प्रतिशत से अधिक
की उछाल देखने को मिली है। ये भी पढ़ें:23 डिफेंस कंपनियों के नाम रहा मई का महीना, 60% तक बढ़ा भाव वी-मार्ट रिटेल इंडिया का 52 वीक हाई 4517.30 रुपये और 52 वीक लो लेवल 2058.70 रुपये है। कंपनी का
मार्केट कैप 6759.87 करोड़ रुपये शुक्रवार को था। बता दें, 10 साल में वी मार्ट रिटेल इंडिया के शेयरों कीमतों में 582 प्रतिशत चढ़ा है। जबकि इसी पीरियड में सेंसेक्स इंडेक्स में 192.69 प्रतिशत
चढ़ा है। (यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)