Play all audios:
गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ की स्थिति भयानक होती जा रही है। शनिवार को नवाबगंज बगुलागढ़ प्रधानमंत्री सड़क के हुलकाहा पुल पर लगभग दो फीट से अधिक बाढ़ का पानी का बहाव हो रहा है।
हुलकाहा पुल... हिन्दुस्तान टीम कटिहारSun, 16 Sep 2018 12:12 AM Share Follow Us on __ गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ की स्थिति भयानक होती जा रही है। शनिवार को नवाबगंज बगुलागढ़
प्रधानमंत्री सड़क के हुलकाहा पुल पर लगभग दो फीट से अधिक बाढ़ का पानी का बहाव हो रहा है। हुलकाहा पुल पर पानी के बहाव होने से नीमा तथा फतेहनगर पंचायत का प्रखंड मुख्यालय से सीधा संपर्क भंग हो गया
है। हुलकाहा के पास से नाव से आ रहे मो. फारुख ने बताया कि दो निजी छोटे नावों पर बीस रुपये बाइक तथा पांच रुपये प्रति व्यक्ति को पार कराये जा रहे हैं। अन्य गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा
है। बाढ़ के पानी से सबसे धुरियाही पंचायत की स्थिति खराब है। पंचायत के मुखिया राजकुमार मंडल के अनुसार उनके पंचायत के ग्रामीण सरकारी राहत नहीं दिये जाने पर धीरे-धीरे उग्र होते जा रहा है।
धुरियाही के दौरा के बाद विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जल्दबाजी राहत शिविर चलाने की मांग की थी। विधायक सिंह ने बाढ़ पीड़ितों से मिलन के बाद जिलाधिकारी को लिखे पत्र में
कहा था कि प्रशासन संभवत: बाढ़ का पानी छप्पर के उपर से गुजर जाने के बाद उसे बाढ़ प्रभावित घोषित करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बहरहाल शनिवार तक प्रशासनिक महकमा बाढ़ को नजर अंदाज किये जा रहे हैं।
सीओ संजीव कुमार के अनुसार अंचल के पांच पंचायतों में कुल 15 नावों का परिचालन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हुलकाहा में सरकारी नाव का परिचालन को लेकर राजस्व कर्मचारी को निर्देशित किया गया
है। सीओ के अनुसार दो पंचायतों में बाढ़ का आंशिक असर है। इस मौके पर उनके साथ मोहनाचांदपुर के मुखिया परमानंद साह, सेमापुर मंडल अध्यक्ष रवि आजाद, जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ मुकीम, उपप्रमुख राजीव
भारती, भाजयुमों के जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, मंडल उपाध्यक्ष संतोष चौधरी, आईटी सेल के अनंत कुमार, सोनू चौधरी, जेपी यादव एवं अन्य लोग मौजूद थे। वहीं विधान पार्षद ने बरारी के विशनपुर पंचायत
के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से मिलकर चलाये जा रहे कार्यक्रम की जानकारी ली। पंचायत के नीचले स्तर के लोगों से सीधा सम्पर्क स्थापित कर उनके समस्याओं को सुनकर रुबरु हुए। जनसम्पर्क अभियान के
दौरान घर घर जाकर ग्रामीणों की समस्या को सुना एवं समस्याओं के निजात के लिए आश्वासन दिया।