Video: ऑस्ट्रेलिया में महेंद्र सिंह धौनी का ऐसा स्वागत देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े 

Video: ऑस्ट्रेलिया में महेंद्र सिंह धौनी का ऐसा स्वागत देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े 

Play all audios:

Loading...

महेंद्र सिंह धौनी सही अर्थों में ग्लोबल क्रिकेट आइकॉन हैं। पूर्व भारतीय कप्तान धौनी के पूरी दुनिया में बड़ी संख्या में फैन्स हैं। शायद धौनी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर हैं और इस


बात से... लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSun, 20 Jan 2019 03:33 PM Share Follow Us on __ महेंद्र सिंह धौनी सही अर्थों में ग्लोबल क्रिकेट आइकॉन हैं। पूर्व भारतीय कप्तान धौनी के पूरी दुनिया में


बड़ी संख्या में फैन्स हैं। शायद धौनी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर हैं और इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कहां खेल रहे हैं। वह हमेशा भीड़ की पसंद बने रहते हैं। उनकी मैदान पर


उपस्थिति हमेशा ही भीड़ के चेहरों पर खुशी ले आती है।  हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में मेलबर्न में क्राउड ने उनके बल्लेबाजी के लिए आने पर उनका भव्य स्वागत किया। तीसरे वनडे में


धौनी एक कठिन अवसर पर बल्लेबाजी के लिए आए। भारत ने 59 रन पर दो विकेट खो दिये थे, जब धौनी बल्लेबाजी के लिए आए। जब उन्होंने गार्ड लिया तो दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।  — MS


Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) January 19, 2019 बता दें कि महेंद्र सिंह धौनी ने तीन मैचों की सीरीज में अपना तीसरा अर्द्धशतक लगाया। भारत को जीत के लिए 231 रन बनाने थे। पिछले कुछ समय


से धौनी की खराब बल्लेबाजी को लेकर आलोचना हो रही थी, लेकिन हालिया सीरीज में धौनी ने सबका मुंह बंद कर दिया है।  विराट कोहली एंड कंपनी के लिए धौनी तीन मैचों में 193 रन बनाकर बेस्ट स्कोरर रहे।


तीसरे मैच में धौनी ने केदार जाधव (61) के साथ 121 रन की भागीदारी की और मेलबर्न में भारत को जीत दिलाई। कोहली एंड कंपनी पहली ऐसी भारतीय टीम बन गई, जिसने ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय सीरीज जीती।