देवघर पहुंचे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव दे, गुरु दरबार व बाबा मंदिर में टेका मत्था

देवघर पहुंचे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव दे, गुरु दरबार व बाबा मंदिर में टेका मत्था

Play all audios:

Loading...

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे। हेलीकॉप्टर से अपराह्न करीबन 12 बजे देवघर कॉलेज मैदान में उतरे। उनके साथ धर्मपत्नी भी थीं। देवघर कॉलेज मैदान में


सूबे के... हिन्दुस्तान टीम देवघरFri, 21 Dec 2018 01:46 AM Share Follow Us on __ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे। हेलीकॉप्टर से अपराह्न करीबन 12


बजे देवघर कॉलेज मैदान में उतरे। उनके साथ धर्मपत्नी भी थीं। देवघर कॉलेज मैदान में सूबे के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री राज पलिवार ने गुलदस्ता व शॉल भेंट कर उनका अभिवादन किया। वहीं डीसी


राहुल कुमार सिन्हा और एसपी नरेन्द्र कुमार सिंह ने भी बुके देकर स्वागत किया। वहां से वह सीधे श्रीश्री अनुकुल चन्द्र ठाकुर के आश्रम सत्संग पहुंचे। वहां आचार्य देव अशोक चक्रवर्ती व बबाई दा का


आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच लंबी मंत्रणा हुई। उसके बाद सत्संग आश्रम घूमकर जायजा लिया। वहां से वह द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ के दरबार पहुंचे। बाबा वैद्यनाथ


गर्भगृह में दर्शन करने के बाद पुरोहितों से पूजा करायी। माता काली मंदिर में भी जाकर मत्था टेका। पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री विप्लव देव ने कहा कि देवघर में गुरु आश्रम और बाबा


वैद्यनाथ मंदिर का अनूठा संगम है। इन दोनों जगहों पर सबका साथ, सबका विकास का सपना जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देखा है साकार हो रहा है। समान भाव से सबों का आदर किया जाता है। उन्होंने कहा


कि त्रिपुरा की जनता के लिए देवघर में आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अगुवायी में भारतीय अर्थव्यवस्था को नयी दिशा मिली है। झारखण्ड सरकार भी काफी बेहतर ढंग से रघुवर दास की


अगुवायी में काम कर रही है। अन्य प्रांतों को भी यहां से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बांगलादेश व भारत के बीच जल पथ को लेकर समझौता हुआ है। बांगलादेश के चुनाव के बाद उस दिशा में काम शुरू


होगा। उसमें त्रिपुरा बड़ी भूमिका का निर्वहन करने जा रहा है। वर्तमान में जो ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट लग रहा है जल पथ के बाद काफी कम हो जाएगा। प्रधानमंत्री का अष्टलक्ष्मी का सपना साकार हो जाएगा।


पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर कहा कि हार से घबराने की जरूरत नहीं है। भाजपा शून्य से शिखर तक पहुंची पार्टी है जबकि अन्य दलों के साथ ऐसा नहीं है। मध्य प्रदेश व राजस्थान में वोटों के प्रतिशत


में भाजपा कांग्रेस से आगे व समकक्ष रही है। बावजूद जनता का निर्णय शिरोधार्य है। उन्होंने कहा कि त्रिपुर सुंदरी माता का स्थान वाला त्रिपुरा काफी सुंदर प्रदेश है।