Play all audios:
AMROHA NEWS - ईद उल अजहा पर पर घर लौट रहे लोगों को बसों में सीट न मिलने पर जमकर धक्का मुक्की हुई। सीट के अभाव में यात्रियों को खड़े होकर ही यात्रा पूरी करनी... हिन्दुस्तान टीम अमरोहाTue, 21
Aug 2018 01:49 PM Share Follow Us on __ ईद उल अजहा पर पर घर लौट रहे लोगों को बसों में सीट न मिलने पर जमकर धक्का मुक्की हुई। सीट के अभाव में यात्रियों को खड़े होकर ही यात्रा पूरी करनी पड़ी।
मंगलवार को ईद उल अजहा पर घर लौटने के लिए यात्रियों को बस में सीट पाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। गजरौला में हाईवे चौपला पर बस में सवार होने के लिए यात्रियों में जमकर धक्का-मुक्की हुई। सीट
पाने के लिए यात्रियों ने एक दूसरे को जमकर धकेला। भीड़ के चलते काफी प्रयास के बाद भी सीट नहीं मिली। हाईवे चौपला पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। जिस कारण बस आने पर यात्रियों की भीड़ दौड़ पड़ती,
लेकिन सीट न मिलने पर कई यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा। यात्रियों की भारी भीड़ देखकर बस चालक भी भौचक्के रहे गए।