Play all audios:
शहर में 21 और 22 अप्रैल को बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जलवा बिखेरेंगे। ‘एक शाम झारखंड पुलिस के नाम कार्यक्रम में बॉलीवुड गायिका पलक मुच्चल और गायक अनवर हुसैन अपने गायन शैली से समा...
हिन्दुस्तान टीम जमशेदपुरFri, 13 April 2018 11:08 PM Share Follow Us on __ शहर में 21 और 22 अप्रैल को बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जलवा बिखेरेंगे। ‘एक शाम झारखंड पुलिस के नाम कार्यक्रम में
बॉलीवुड गायिका पलक मुच्चल और गायक अनवर हुसैन अपने गायन शैली से समा बांधेंगे। रवींद्र भवन में 21 को कार्यक्रम : सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के चेयरमैन भरत सिंह ने बताया कि रवींद्र भवन साकची
में 21 अप्रैल को ‘एक शाम झारखंड पुलिस के नाम संगीत संध्या होगी। बॉलीवुड के जानेमाने गायक अनवर हुसैन मुख्य आकर्षण होंगे। झारखंड पुलिस के शहीदों के परिवारजनों और राज्य पुलिस में बेहतर कार्य
कर रहे व्यक्तियों का सम्मान होगा। कोलकाता की पूजा पाल और मुंबई के हास्य कलाकार सौरभ चक्रवर्ती भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। गोपाल मैदान में 22 को आयोजन : जायसवाल समाज, पुलिस प्रशासन, लघु
उद्योग भारती एवं के. निशान सेवा ट्रस्ट की ओर से गोपाल मैदान में 22 अप्रैल को ‘वर्दी में शक्ति-एक शाम झारखंड पुलिस के नाम सम्मान समारोह होगा। संयोजक ज्ञानचंद जायसवाल ने बताया कि एमएस धोनी फेम
बॉलीवुड गायिका पलक मुच्चल जवां दिलों की धड़कन बढ़ाएंगीं। उद्घाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। झारखंड पुलिस के शहीदों और बेहतर कार्य करनेवाले को सम्मानित किया जाएगा। पलक मुच्चल का परिचय :
पलक मुच्चल ने एमएमस धोनी फिल्म ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा गीत से धूम मचाया। आशिकी-2, प्रेम रतन धन पायो, किक, काबिल, बजरंगी भाईजान जैसी हिट फिल्मों में भी गाया। टॉयलेट एक प्रेम कथा में ‘गोरी
तू लठ मार गीत भी हिट है। अनवर हुसैन के चर्चित नगमे : बॉलीवुड सिंगर अनवर हुसैन ने मोहब्बत अब तिजारत बन गई है, हम से का भूल हुई, जिंदगी इम्तिहान लेती है, तेरी आंखों की चाहत में, सोहणी मेरी
सोहणी, हाथों की चंद लकीरों का आदि गीतों से खास पहचान बनाई।