Play all audios:
झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के क्रशर और ईंट भट्ठे में फायरिंग मामले में पुलिस ने पीएलएफआई के विष्णु उरांव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया
है। Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, लातेहारSat, 31 May 2025 08:51 AM Share Follow Us on __ झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के क्रशर और ईंट भट्ठे में
फायरिंग मामले में पुलिस ने पीएलएफआई के विष्णु उरांव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि चार अप्रैल को हड़गड़वा स्थित ईंट भट्ठे में मुंशी को गोली मारने की घटना में उसकी
संलिप्तता थी। लातेहार एसपी कुमार गौरव ने गुप्त सूचना पर एसडीपीओ अरविंद कुमार की अगुवाई में चंदवा पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने छापेमारी कर गुमला जिले के भरनो थानांतर्गत भड़गांव के
खलबी टोला निवासी सोमा उरांव के पुत्र सह पीएलएफआई के सदस्य विष्णु उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके पास से लेवी में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद किया गया है। एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि
चार अप्रैल को हड़गड़वा स्थित संतोष कंस्ट्रक्शन के क्रशर में गोलीबारी की गई थी। साथ ही फिरोज अहमद के ईंट भट्ठे में मुंशी को गोली मारी गई थी, जिसमें विष्णु की संलिप्तता थी। मामले में मुख्य
अभियुक्त संतोष उरांव उर्फ तूफान समेत चार उग्रवादी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। छापेमारी टीम में पुअनि रवींद्र कुमार सिंह और सैट-44 चंदवा थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।