Play all audios:
कंडेर पंचायत भवन के समीप सोमवार को पशुपति मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता रविंद्र करमाली और संचालन उमेश्वर महतो ने... हिन्दुस्तान टीम रामगढ़Tue, 17 July
2018 01:23 AM Share Follow Us on __ कंडेर पंचायत भवन के समीप सोमवार को पशुपति मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता रविंद्र करमाली और संचालन उमेश्वर महतो ने
किया। मौके पर मुख्य रूप से पंसस कालो देवी, उपमुखिया देवचरण बेदिया, महेश रजवार, प्रकाश बेदिया आदि मौजूद थे। बैठक में कंडेर गांव में भव्य पशुपति शिवमंदिर निर्माण करने पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके निर्माण में सामर्थ्य के अनुसार बढ़-चढ़कर आपसी सहयोग करने पर सहमती बनी। वक्ताओं ने कहा कि मंदिर निमार्ण और पूजा अर्चना से क्षेत्र में अमन-चैन के साथ सौहार्द का माहौल कायम होता है। भगवान
शिव का मंदिर बनने से लोगों के विचार सात्विक होंगे और भोलनाथ की कृपा से आस-पास का इलाके समृद्ध होगा। लोग संस्कारी बनेंगे तो समाज सुवासित होगा। मौके पर राजेश महतो, लक्ष्मी देवी, सीताराम
बेदिया, दीपक बेदिया, नीलेश बेदिया, रामेश्वर ठाकुर, प्रभु बेदिया, सुरेंद्र बेदिया, केदारनाथ बेदिया, दिनेश पाठक, धनेश्वर राम, बलकू बेदिया, रीता देवी, रूसनी देवी, नीशा देवी, सुलेखा देवी, सुनीता
देवी, नेहा देवी, सुमन देवी, सुमन देवी, फुलमती देवी, बिलो देवी, कासो देवी, देवंती देवी आदि मौजूद थे।