Play all audios:
झारखंड के देवघर में सनसनीखेज वारदात हुई है। जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव के एक निर्माणाधीन मकान मंगलवार की सुबह तीन युवकों का शव मिला है। तीनों की मौत गोली लगने से हुई है। मौके से एक
पिस्टल भी... Yogesh Yadav धनबाद संवाददाता, Tue, 5 Jan 2021 03:16 PM Share Follow Us on __ झारखंड के देवघर में सनसनीखेज वारदात हुई है। जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव के एक निर्माणाधीन
मकान मंगलवार की सुबह तीन युवकों का शव मिला है। तीनों की मौत गोली लगने से हुई है। मौके से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। तीनों युवक इस घर में क्या कर रहे थे? ये
फिलहाल स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल से डेंड्राइट (नशीला पदार्थ) बरामद किया गया है। युवकों की पहचान सोनू कुमार (22), रितेश सुलतानिया (22) और छोटू कुमार (23) के रूप में हुई है। सोनू अपने घर में
इकलौता बेटा था। दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। सोनू के पिता मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि रितेश सोमवार की सुबह 10 बजे सोनू को घर से लेकर गया था। देर शाम होने के बाद भी जब सोनू वापस घर
नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन रात तक उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह सोनू के परिजन थाना में जाकर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने छोटू के मोबाइल पर कॉल कर लोकेशन को
ट्रेस किया। इसके बाद गांव के ही सुनसान इलाके में निर्माणाधीन मकान में तीनों के शव पड़े हुए मिले। आशंका जाहिर की जा रही है कि तीनों नशे की हालत में थे। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि आपस में
किसी विवाद के बाद इनमें से एक ने दो को गोली मारकर खुद सुसाइड कर लिया हो। वहीं, पुलिस तीनों की हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। एसपी अश्वनी कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर
पहुंचे।