अनंत अंबानी के फिटनेस कोच ने बताया वेट लॉस में कौन सी गलती करते हैं लोग

अनंत अंबानी के फिटनेस कोच ने बताया वेट लॉस में कौन सी गलती करते हैं लोग

Play all audios:

Loading...

WEIGHT LOSS TIPS BY FITNESS COACH: नीता अंबानी और अनंत अंबानी के वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने वाले फिटनेस ट्रेनर विनोद ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर बताया है कि आखिर क्यों लोगों के वर्कआउट के बाद


भी उनका वजन नहीं घटता। Aparajita लाइव हिन्दुस्तानSun, 1 June 2025 11:19 PM Share Follow Us on __ अनंत अंबानी और नीता अंबानी को वेट लॉस में हेल्प करने वाले सेलिब्रेटी फिटनेस ट्रेनर ने बताया


कि आखिर वो कौन सी गलती है जिसे अक्सर लोग वेट लॉस के दौरान करते हैं। विनोद छन्ना इंस्टाग्राम प अक्सर लोगों के लिए फिटनेस और हेल्थ से जुड़ी जानकारी को शेयर करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि


कैसे काफी सारे लोग लगातार नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के बाद भी पर्याप्त वजन क्यों नहीं घटा पाते हैं। केवल एक्सरसाइज से नहीं घटता वजन लेटेस्ट पोस्ट में विनोद ने शेयर किया कि केवल एक्सरसाइज


वेट लॉस के लिए काफी नही है। काफी सारे लोग नियम से जिम जाते हैं लेकिन उनका वेट लॉस नहीं होता। जवाब है बैलेंस। दरअसल, ऐसे लोग अपने वर्कआउट और न्यूट्रिशन में सही बैलेंस नहीं रखते। अगर सही


रिजल्ट देखना है तो वर्कआउट के साथ पूरा न्यूट्रिशन साथ-साथ होना चाहिए। फैट लॉस है लक्ष्य फिटनेस ट्रेनर विनोद बताते हैं कि अगर आपका लक्ष्य केवल फैट लॉस करना है तो केवल सही तरीके से फॉलो किया


गया डाइट प्लान ही हेल्प कर सकता है। लेकिन फैट लॉस के साथ मसल्स बनाना चाहते हैं तो प्रॉपर न्यूट्रिशन के साथ अच्छी, इंटेंस और प्रोग्रेसिव वर्कआउट प्लान की जरूरत होती है। डाइट में बैलेंस मात्रा


में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और दूसरे न्यूट्रिशन होने ही चाहिए। जिससे ना केवल मसल्स की रिकवरी हो बल्कि ग्रोथ भी हो। मसल्स बनने में टाइम लगता है विनोद छन्ना ने फैंस के साथ शेयर कर


बताया कि ये मैजिक नही है। रातोंरात रिजल्ट देखने को नहीं मिलता। कम से कम नतीजे देखने के लिए तीन से चार महीने का वक्त लगता है। मसल्स गेन होने का प्रोसस धीमा होता है। एवरेज रूप से सालभर में


मात्र 3 किलो मसल्स बनता है। फिटनेस ट्रांसफार्मेशन के लिए लंबा समय और कंसिस्टेंसी चाहिए होती है। इसका कोई शार्टकट नही है।