Play all audios:
कोरोना वायरस की दहशत से दुनियाभर में लोग अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए हैं। 3 मई को खत्म होने वाला लॉकडाउन एक बार फिर 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में फिटनेस फ्रीक कई
बॉलीवुड सेलेब्स... Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 3 May 2020 06:46 PM Share Follow Us on __ कोरोना वायरस की दहशत से दुनियाभर में लोग अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए
हैं। 3 मई को खत्म होने वाला लॉकडाउन एक बार फिर 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में फिटनेस फ्रीक कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने फैन्स को जिम के बिना भी कैसे घर पर रहकर वर्कआउट किया जा सकता है
इसके टिप्स शेयर कर रहे हैं।हाल ही में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल नेटर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। > अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास
ने वर्कआउट करने का एक दिलचस्प तरीका ढूंढ़ निकाला है। रविवार को 'द स्काई इज पिंक' अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह डंबल के बजाए अपनी भतीजी कृष्णा
को उठाती नजर आ रही हैं। वह कह रही हैं, “जिम नहीं, कोई बात नहीं।” वहीं प्रियंका के वर्कआउट को देख लोग काफी प्रभावित हुए। एक यूजर ने कमेंट किया, “सबसे बेहतर वर्कआउट।” अन्य ने लिखा, “यह काफी
प्यारा है।” वीडियो के बैकग्राउंड में प्रियंका की फिल्म मैरीकॉम का बैकग्राउंड म्यूजिक बज रहा है। वीडियो में प्रियंका ने काले रंग की टीशर्ट और पैंट पहनी हुई है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ
रही हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति निक जोनास के साथ कई तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। फिलहाल प्रियंका
ने लॉस एंजेलिस में खुद को पति निक जोनास के साथ सेल्फ आइसोलेशन में रखा हुआ है।