दिल्ली के यमुना खादर में एनकाउंटर, डेट पर बुलाकर लूटपाट करने वाले 3 बदमाश पकड़े; 2 को लगी गोली

दिल्ली के यमुना खादर में एनकाउंटर, डेट पर बुलाकर लूटपाट करने वाले 3 बदमाश पकड़े; 2 को लगी गोली

Play all audios:

Loading...

दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स के जरिए लोगों को फंसाते


थे। उसके बाद डेट पर बुलाकर उससे लूटपाट करते थे। Subodh Kumar Mishra भाषा, नई दिल्लीSun, 1 June 2025 04:47 PM Share Follow Us on __ दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर


लिया। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स के जरिए लोगों को फंसाते थे। उसके बाद डेट पर बुलाकर उससे लूटपाट करते थे। ऑनलाइन


डेटिंग ऐप्स के जरिए लोगों को फंसाकर कथित तौर पर लूटपाट करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना खादर में शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने


रविवार को बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी। उन्हें जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात


करीब दो बजकर 25 मिनट पर गश्त पर निकली पुलिस की एक टीम को सूचना मिली कि न्यू उस्मान नगर के पास हालिया लूटपाट में शामिल कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। ये सभी अगली आपराधिक गतिविधि की योजना बना रहे


हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और वहां तीन लोगों को संदिग्ध अवस्था में देखा। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जब उन्हें जांच के लिए रोका तो वे पास के जंगल की ओर भागने


लगे और पुलिस पर गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जवाबी गोली चलाई जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने


आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान 21 साल के समीर, 23 साल के तरुण और 23 साल के कुनाल शर्मा के रूप में हुई है। उन्होंने


बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि समीर पहले भी लूट और मारपीट के दो मामलों में शामिल रहा है। इस संबंध में उस पर मानसरोवर पार्क थाना में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि


पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे हाल के लूटपाट के कई मामलों में शामिल रहे हैं। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ‘डेटिंग ऐप्स’ के जरिए लोगों को फंसाते थे और फिर ‘डेट’ के बहाने बुलाकर


लूटपाट करते थे। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर अपराध और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया गया। आरोपियों के बयानों का सत्यापन किया जा रहा है और अन्य अनसुलझे


मामलों से इनके संबंधों की जांच की जा रही है।