दिल्ली में bjp के 100 दिन पूरे होने पर क्या बोलीं cm रेखा गुप्ता, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कविता भी सुनाई

दिल्ली में bjp के 100 दिन पूरे होने पर क्या बोलीं cm रेखा गुप्ता, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कविता भी सुनाई

Play all audios:

Loading...

दिल्ली में भाजपा सरकार के आज 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह महज एक जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि “सार्वजनिक सेवा पर केंद्रित राजनीति है तथा ऐसी


नीतियां हैं जो जन कल्याण के लिए हैं।” दिल्ली में भाजपा सरकार के आज 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह महज एक जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि “सार्वजनिक सेवा


पर केंद्रित राजनीति है तथा ऐसी नीतियां हैं जो जन कल्याण के लिए हैं।” रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में उल्लेख किया कि 100 दिनों में उनकी सरकार ने हर वादे को पूरा करने की दिशा में काम


किया है और उनकी प्राथमिकता भी स्पष्ट है: “विकास जिसे देखा और महसूस किया जा सके।” सीएम गुप्ता ने इस बात पर प्रकाश डाला कि उनकी सरकार स्वच्छता, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और ई-गवर्नेंस के माध्यम


से दिल्ली को "मजबूत, सुरक्षित और समावेशी राजधानी" बनाने का प्रयास करती है। उन्होंने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'सबका साथ, सबका विकास' के उनके दृष्टिकोण के लिए


धन्यवाद दिया। इस मौके पर आज सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ''100 दिन सेवा के – काम करने वाली सरकार'' नाम के एक कार्यक्रम में लोगों को पिछले 100


दिन की सरकार की उपलब्धियों के बारे में बता रही हैं। इस कार्यक्रम में दिल्ली के सभी कैबिनेट मंत्रियोंं के अलावा दो हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहे। इस दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सशस्त्र


बलों को उनकी सफलता के लिए सम्मानित करने के लिए "मैं भी सिंदूर हूं" टाइटल से अपनी लिखी एक कविता सुनाई। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोलते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, "मुझे बहुत दुख होता है


जब मैं उन लोगों के बारे में सोचती हूं जो (मुख्यमंत्री की) कुर्सी पर बैठकर भारतीय सशस्त्र बलों पर सवाल उठाते थे और देश के दुश्मनों से हाथ मिलाते थे। ऑपरेशन सिंदूर ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया


है। मैं इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देती हूं। देश की सभी महिलाएं दुश्मन के इलाके में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए सशस्त्र बलों को सलाम करती हैं।" उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन


सिंदूर” आतंकियों के खिलाफ जीत है। यह नया भारत है, जो अब आतंकियों की हरकतें बर्दाश्त नहीं करेगा - अब हर जवाब सटीक होगा, और हर वार निर्णायक होगा। सीएम ने किया पोस्ट कर बताया एजेंडा


''जब आपने मुझे दिल्ली की सेवा का अवसर दिया, तो यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक संकल्प था “जनसेवा पर केंद्रित राजनीति, और नीति जो जनकल्याण के लिए हो।” इन 100 दिनों में हमने हर


वादा जमीन पर उतारने की दिशा में प्रभावी काम किया। हमारी प्राथमिकता साफ थी - विकास ऐसा जो दिखाई भी दे और महसूस भी हो। स्वच्छता, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और ई-गवर्नेंस - हर मोर्चे पर हमारी


कोशिश यही रही कि दिल्ली एक सशक्त, सुरक्षित और समावेशी राजधानी बने। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा, मार्गदर्शन और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन से ही यह संभव हो पाया है।


दिल्ली की जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। बदलाव की नींव रखी जा चुकी है, विकास की रफ्तार अब थमेगी नहीं। दिल्ली अब सुशासन और सेवा के संकल्प के साथ, निरंतर आगे बढ़ती


रहेगी।'' रेखा गुप्ता ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, ''जब आपने मुझे दिल्ली की सेवा करने का मौका दिया, तो यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं थी, बल्कि "जन सेवा पर


केंद्रित राजनीति और जन कल्याण के लिए नीतियां" बनाने का संकल्प था। इन 100 दिनों में हमने हर वादे को पूरा करने की दिशा में प्रभावी ढंग से काम किया है। हमारी प्राथमिकता स्पष्ट थी - विकास


जो दिखाई भी दे और महसूस भी हो। स्वच्छता, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और ई-गवर्नेंस - हर मोर्चे पर हमारा प्रयास दिल्ली को एक मजबूत, सुरक्षित और समावेशी राजधानी बनाने का रहा है। यह आदरणीय


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा, मार्गदर्शन और 'सबका साथ, सबका विकास' की दृष्टि से ही संभव हो पाया है। दिल्ली की जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। बदलाव की नींव


रखी जा चुकी है, विकास की गति अब नहीं रुकेगी। दिल्ली अब सुशासन और सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ती रहेगी।" सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने राजधानी में अपने शासन के पहले


100 दिन पूरे कर लिए हैं। राज्य सरकार ने इस अवसर पर एक 'वर्कबुक' जारी की है, जिसमें आयुष्मान भारत योजना, महिला सम्मान योजना और यमुना नदी सफाई अभियान सहित महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी


पहलों पर प्रकाश डाला गया है। रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद राजधानी में सरकार बनाई, जबकि मौजूदा


आम आदमी पार्टी 22 सीटों के साथ विपक्ष में चली गई। कांग्रेस लगातार तीसरी बार एक भी सीट जीतने में विफल रही।