कांग्रेस का प्रदेश में ब्राह्मण हो मुख्यमंत्री पद का चेहरा : आचार्य प्रमोद कृष्णम

कांग्रेस का प्रदेश में ब्राह्मण हो मुख्यमंत्री पद का चेहरा : आचार्य प्रमोद कृष्णम

Play all audios:

Loading...

MEERUT NEWS - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी की केंद्रीय हाईकमान की टॉप फाइव कमेटी में शामिल आचार्य प्रमोद कृष्णम गुरुवार को मेरठ आए। उनका जगह-जगह स्वागत किया... Newswrap हिन्दुस्तान,


मेरठFri, 15 Jan 2021 03:18 AM Share Follow Us on __ मेरठ। वरिष्ठ संवाददाता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी की केंद्रीय हाईकमान की टॉप फाइव कमेटी में शामिल आचार्य प्रमोद कृष्णम गुरुवार को


मेरठ आए। उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने देश और प्रदेश के हालात पर चिंता जताई। कहा कि किसानों, नौजवानों और आम जनता का केंद्र-प्रदेश सरकार से भरोसा उठा रहा


है। उन्होंने कहा कि उनकी निजी राय में कांग्रेस का प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा ब्राह्मण होना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी डॉ. युसूफ कुरैशी के आवास पर उन्होंने


पत्रकारों से बातचीत की। इससे पहले उनका यहां पहुंचने पर डॉ. युसूफ कुरैशी, शहजाद युसूफ, पूर्व महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, वरिष्ठ नेता सतीश शर्मा, अजय त्यागी एडवोकेट, सलीम खान,


जीशान खान, ठाकुर तेजवीर सिंह ने स्वागत किया। यहां विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रमुख लोगों के साथ बैठक की। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकारें कह कुछ और कर कुछ रही हैं जिसकी वजह से देश


की राजधानी और देश की सीमाओं दोनों पर संकट है। उन्होंने कहा कि किसान हिन्दुस्तान के हैं। केंद्र सरकार उनके दर्द को समझे और उनकी बात मनाते हुए कृषि कानूनों को वापस ले। उन्होंने कहा कि पुलिस


जाति-धर्म देखकर कार्रवाई करती है। कहा कि यूपी में हालात बदलेंगे। 31 साल से प्रदेश में कांग्रेस सत्ता से बाहर है, लेकिन 2022 में राजनीतिक-सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाली कांग्रेस को समर्थन


देकर सत्ता में लाना चाहिए, ताकि यहां गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखा जा सके। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा, सपा, बसपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे हैं, लेकिन कांग्रेस ने अभी तय नहीं किया।


कांग्रेस को किसी ब्राह्मण को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाना चाहिए। हालांकि पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व ही इस पर कोई फैसला लेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है।


सूबे में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी, लेकिन समान विचारधारा वाले दल गठबंधन कर चुनाव लड़ते हैं।