Play all audios:
रिम्स के जूनियर डॉक्टरों की छह दिन पुरानी हड़ताल गुरुवार को देर रात खत्म हो गयी। स्वास्थ्य सचिव डॉ प्रदीप कुमार के साथ हुई वार्ता के बाद हड़ताल वापसी की घोषणा की गयी। बैठक में तय हुआ कि
जूनियर... htranchi2 htranchi2 Sun, 15 March 2009 01:00 PM Share Follow Us on __ रिम्स के जूनियर डॉक्टरों की छह दिन पुरानी हड़ताल गुरुवार को देर रात खत्म हो गयी। स्वास्थ्य सचिव डॉ प्रदीप
कुमार के साथ हुई वार्ता के बाद हड़ताल वापसी की घोषणा की गयी। बैठक में तय हुआ कि जूनियर डॉक्टरों की सभी आठ मांगों को सरकार 15 जनवरी तक पूरा करगी। इस अवधि में मांगों की पूर्ति न होने पर जूनियर
डॉक्टर फिर से हड़ताल का निर्णय लेने को स्वतंत्र होंगे। हड़ताल समाप्ति की घोषणा के साथ ही जूनियर डॉक्टर काम पर भी लौट आये।ड्ढr सचिव डॉ. कुमार ने बताया कि जूनियर डॉक्टरों की सभी मांगें मान ली
गयी हैं। 15 दिनों के भीतर इसे पूरा कर लिया जायेगा। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (ोडीए) के पदाधिकारियों के मुताबिक मरीाों के हित में उन्होंने यह फैसला लिया है। अगर तयशुदा अवधि में उनकी मांगें नहीं
मानी गयीं, तो जेडीए फिर से हड़ताल को बाध्य होगी।इससे पहले गुरुवार को दिनभर हड़ताल समाप्त कराने का प्रयास चलता रहा। स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर ओएसडी डॉ एसके चौधरी, रिनपास के पूर्व डायरक्टर
डॉ अशोक कुमार, फॉरंसिक विभागाध्यक्ष डॉ तुलसी महतो और आइएमए रांची के सचिव डॉ प्रभात कुमार ने शाम में जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठक की। इसमें तय हुआ कि मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को समय
दिया जाये।ड्ढr इसके बाद जूनियर डॉक्टरों का एक दल आइएमए भवन गया। रात करीब नौ बजे स्वास्थ्य सचिव डॉ प्रदीप कुमार भी आइएमए भवन पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत चली। अंत में
दोनों ओर से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए। इसमें सरकार की ओर से स्वास्थ्य सचिव डॉ प्रदीप कुमार और जेडीए की ओर से डॉ तोमर और डॉ जितेंद्र सिंह मुंडा ने हस्ताक्षर किये।