राम मंदिर निर्माण में नौनिहालों ने दी समर्पण निधि

राम मंदिर निर्माण में नौनिहालों ने दी समर्पण निधि

Play all audios:

Loading...

KANNAUJ NEWS - राम मंदिर निर्माण में नौनिहालों ने दी समर्पण निधि- पालिकाध्यक्ष ने दी 1 लाख 1 हजार की चेक।फोटो 19। समर्पण राशि की चेक प्रदान करती भाजपा नेता राजीव... Newswrap हिन्दुस्तान,


कन्नौजSun, 31 Jan 2021 03:29 AM Share Follow Us on __ गुरसहायगंज हिन्दुस्तान संवाद नगर में चलाए जा रहे श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में जहां स्थानीय लोग बढ़-चढ़ कर योगदान दे रहे है। तो


वही राम मंदिर निर्माण के लिए नगर नौनिहाल भी पीछे नहीं है। नगर के बच्चों ने भी मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि देकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। शनिवार को श्री राम मंदिर निर्माण के लिए


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर कार्यवाह शैलेष गुप्ता के साथ भाजपा क्षेत्रीय मंत्री देवेन्द्र देव, पिछड़ा वर्ग क्षेत्रीय मंत्री विनय वर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष दीपक गुप्ता, राजीव चैहान, नवनीत


सिंह, ग्रीश भान सिंह सहित अन्य लोग प्रतिदिन भ्रमण कर धनराशि एकत्र कर रहे है। इस दौरान भाजपा नेता राजीव ठाकुर की माता योगशीला ने 21 हजार की चेक देकर समर्पण राशि प्रदान की, जबकि पालिकाध्यक्ष


धीरेंद्र आर्य ने एक लाख एक हजार की चेक प्रदान कर समर्पण निधि में सहयोग किया। तो वही नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी नौनिहालों रुद्रप्रताप, कृति, श्रष्टि, कृतिका, सिद्धि चैहान, संस्कार चैहान,


अहान गुप्ता, देव गुप्ता, धार्मिक आदि ने राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि प्रदान की। इस दौरान विनय ठाकुर, रमेश कुमार विभाग कार्यवाहक, सुनील विद्यार्थी परिषद, राकेश कौशल, संजीव नगर प्रचारक


आदि मौजूद रहे।