Play all audios:
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। मुद्दे से भटकाने और बहकाने की उसकी राजनीति के दिन अब बीत चले हैं। जनता
जागरूक और... __ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। मुद्दे से भटकाने और बहकाने की उसकी राजनीति के दिन अब बीत चले
हैं। जनता जागरूक और सतर्क हैं। उसे 2019 के चुनावों का इंतजार है।. अखिलेश यादव ने कहा कि मंत्री अपना कामकाज देखने की बजाय खाली हुए बड़े-बड़े सरकारी बंगलों के इंतजार में बैठे हैं। सपा राष्ट्रीय
अध्यक्ष ने शुक्रवार को जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में मेधावी छात्र-छात्राओं को पार्टी की ओर से लैपटाप दिये। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जैसी कहानियां इस सरकार
में सुनने को मिल रही हैं, वैसी कभी सुनने को नहीं मिलीं। स्वास्थ्य सेवाएं विफल- कानपुर के अस्पताल में एसी खराब होने से मरीजों के मरने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने
स्वास्थ्य सेवाओं को ध्वस्त कर दिया है। कानपुर के अस्पताल की घटना बेहद शर्मनाक है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार अब पुरानी सरकार पर कोई आरोप नहीं लगा सकती है। खुद अपना दो बजट पेश कर चुकी है।
अखिलेश यादव ने लैपटॉप पाने वाले सभी टॉपर बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि परीक्षाओं में जिस तरह के नंबर लेकर आए हैं, उससे दूसरे बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। उनका कहना था कि वह लैपटॉप इसलिए बांट
रहे हैं कि भाजपा सरकार को अपना वादा याद आए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मेधावी बच्चों को लैपटॉप वितरित किए। एसोसिएशन ने आईएएस अधिकारी बलकार सिंह को सरकार की ओर से कारण बताओ
नोटिस दिए जाने पर एतराज जताया है। बलकार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बस्ती का जिलाधिकारी पद पर तैनाती आदेश जारी होने के बाद उस पद पर ज्वाइन नहीं किया। एसोसिएशन ने मुख्य सचिव से कहा कि बलकार
सिंह अवकाश पर थे। और इस मामले में उन्होंने अपनी बात वरिष्ठ अधिकारियों से कही थी।