Play all audios:
Hindi NewsUP Newslord shiva 30 feet high statue will be establish in gorakhpur administration starts preparation गोरखपुर के बड़हलगंज और सहजनवा के मुक्तिपथ की तर्ज पर राजघाट पर भी भगवान शिव
की 30 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने प्रतिमा की... Ajay Singh हिन्दुस्तान टीम, गोरखपुर Sun, 7 Feb 2021 09:12 AM Share
Follow Us on __ गोरखपुर के बड़हलगंज और सहजनवा के मुक्तिपथ की तर्ज पर राजघाट पर भी भगवान शिव की 30 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जिला
प्रशासन ने प्रतिमा की स्थापना के लिए जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को कमिश्नर जयंत नार्लिकर एवं डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने राजघाट एवं रामघाट तट कर निरीक्षण भी किया। चौरीचौरा
महोत्सव में शामिल होने के लिए गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राप्ती नदी के किनारे राजघाट और रामघाट पर चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी ली थी। उन्होंने बैठक में वहां लाल पत्थर लगाने
के काम को 10 फरवरी तक पूरा करने की हिदायत दी थी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्धारित अवधि में काम पूरा करने के साथ नगर आयुक्त को भी निर्देशित किया था कि घाट पर जाने वाले रास्ते को चौड़ा
कर दो लेन बनाया जाए। इसके अलावा वहां अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी का कारोबार करने वाले लोगों को पुनर्वासित करने के भी निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री की इसी बैठक के बाद शनिवार को कमिश्नर जयंत
नार्लिकर ने डीएम के विजयेंद्र पांडियन, नगर आयुक्त अंजनी सिंह, एसडीएम गौरव सिंह सोगरवाल और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर राजघाट और रामघाट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने नदी में मिलने वाले नाले का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया। निर्देश दिया कि नदी में नाले का पानी गिरने से पहले उसके ट्रीटमेंट करने का भी इंतजाम किया जाए। घाट तक आने
वाली सड़क को निर्माण करने के साथ ही अतिक्रमण हटाए जाएं। घाट के प्रवेश मार्ग पर गेट बनाने का भी निर्देश दिए।