तमिलनाडु में 31 मार्च तक लॉकडाउन बढ़ा, महाराष्ट्र के हिंगोली में 7 मार्च तक कर्फ्यू, पुणे में 14 मार्च तक स्‍कूल-कॉलेज बंद

तमिलनाडु में 31 मार्च तक लॉकडाउन बढ़ा, महाराष्ट्र के हिंगोली में 7 मार्च तक कर्फ्यू, पुणे में 14 मार्च तक स्‍कूल-कॉलेज बंद

Play all audios:

Loading...

हरियाणा के करनाल में रिकॉर्ड तोड़ 78 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें 54 छात्र भी हैं। इससे स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में हड़कंप मच गया है। सैनिक स्कूल के छात्र कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्‍कूल को


कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। By NAVODIT SAKTAWAT Edited By: NAVODIT SAKTAWAT Publish Date: Sun, 28 Feb 2021 09:58:32 PM (IST) Updated Date: Fri, 26 Mar 2021 07:39:14 PM (IST) कोरोना


संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर सख्‍त पाबंदियों का दौर शुरू हो गया है। तमिलनाडु सरकार ने 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। यही नहीं कोरोना से जुड़े अन्य प्रोटोकॉल के


उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली में सोमवार से सात मार्च तक के लिए कर्फ्यू लगाने की घोषणा की


गई है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल और कार्यक्रम स्थल बंद रहेंगे। बैंकों में सिर्फ प्रशासनिक कार्य ही किए जाएंगे। हिंगोली में 46 नए मामले मिले थे। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुणे जिले


में भी लागू पाबंदियों को 14 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। इन पाबंदियों में गैर आवश्यक कार्यों से रात 11 से सुबह छह बजे के बीच आवागमन पर रोक शामिल है। साथ ही शैक्षणिक संस्थाएं भी बंद हैं। ये


प्रतिबंध 21 फरवरी को लागू किए गए थे। दूसरी तरफ, हरियाणा के करनाल में रिकॉर्ड तोड़ 78 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें 54 छात्र भी हैं। इससे स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में हड़कंप मच गया है। सैनिक


स्कूल के छात्र कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्‍कूल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। अब उनके हेल्‍थ रिपोर्ट को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग चिंतित है। करनाल में मंगलवार को रिकार्ड 78 कोरोना


पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें से 54 केस सैनिक स्कूल कुंजपुरा से मिले हैं। करीब छह माह बाद इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने


के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल कैंपस को सैनिटाइज करवाया है, वहीं बच्चे जिन शिक्षकों से मिले हैं उनके भी कोरोना टेस्ट कराए गए हैं। शनिवार को पुणे जिले में 1,505 नए मामले मिले थे।


मंत्रालय ने बताया कि छह राज्यों में सबसे ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात शामिल हैं। 16,752 नए मामलों में से 86.37 फीसद


मामले इन्हीं राज्यों में पाए गए हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 8,623, केरल में 3,792, पंजाब में 593, कर्नाटक में 523, तमिलनाडु में 486 और गुजरात में 451 नए मामले सामने आए हैं। 113 में से


करीब 85 फीसद मौतें इन्हीं राज्यों में हुई हैं। इनमें महाराष्ट्र में 51, केरल में 18 और पंजाब में हुईं 11 मौतें शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि इन छह राज्यों समेत आठ राज्यों में नए मामले बढ़


रहे हैं। > Lockdown in Tamil Nadu extended till March 31; the district > administration shall take all necessary measures to promote #COVID19 > appropriate behaviour and ensure 


wearing of face masks, hand hygiene > and social distancing pic.twitter.com/OF6uZ6UySM >  > — ANI (@ANI) February 28, 2021