Play all audios:
Hindi NewsUP Newsmeerut ke daroga ne jeeta logon ka dil wajah jaankar aap bhi karenge salute पुलिस शब्द आते ही लोगों के मन में कई तरह के ख्याल आते हैं। कोई पुलिस के काम को अच्छा बताता है तो
कुछ लोग पुलिस के नाम पर भला बुरा कहने लगते हैं, लेकिन विभाग में कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं जो अपने काम... Dinesh Rathour हिन्दुस्तान ब्यूरो, मेरठMon, 15 Feb 2021 03:51 PM Share Follow Us on
__ पुलिस शब्द आते ही लोगों के मन में कई तरह के ख्याल आते हैं। कोई पुलिस के काम को अच्छा बताता है तो कुछ लोग पुलिस के नाम पर भला बुरा कहने लगते हैं, लेकिन विभाग में कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं
जो अपने काम से लोगों का दिल भी जीत लेते हैं। ऐसे ही एक मेरठ के थानेदार हैं, जिन्होंने इंसानियत की मिसाल कायम करके लोगों का दिल ही नहीं जीता वरन उनकी काम की हर तरफ तारीफ की जा रही है। इस
थानेदार ने एक बच्चे की जिस तरह से मदद की उसे जानकर आप भी अपने आप को सैल्यूट करने से नहीं रोक पाएंगे। थानेदार ने न केवल बच्चे को अपने घर में रहने के लिए जगह दी बल्कि उसके लालन-पालन के साथ
उसकी पढ़ाई का भी थानेदार ने बीड़ा उठाया है। सड़क हादसे में पिता की मौत, मां का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज यूपी के पश्चिमी मेरठ जिले कंकरखेड़ा पुलिस स्टेशन पर एक 14 साल का लड़का जिसका नाम
अनमोल था पहुंच गया। अनमोल ने थानेदार तपेश्वर सागर को अपनी पीड़ा बताई तो उनका दिल पसीज गया। अनमोल की बात सुनकर थानेदार ने उसे अपने सीने से लगा लिया। इतना ही नहीं अनमोल का जन्मदिन भी थानेदार
ने केक काटकर मनाया। अनमोल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है और मां का जिला अस्पताल में मानसिक समस्या के कारण इलाज चल रहा है। अनमोल ने थानेदार से कहा कि उसका
और कोई नहीं है अब वह कहां जाए। अनमोल की मां का इलाज कराएंगे थानेदार, आगरा भेजने की तैयारी थानेदार तपेश्वर सागर ने बताया कि बेसहारा अनमोल की वह देखभाल करेंगे। उसकी मां के इलाज के लिए उसे
आगरा भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अनमोल के लालन-पालन के साथ उसकी पढ़ाई का भी वह पूरा खर्चा उठाएंगे। अनमोल अब उनके साथ उनके घर में रहेगा। अनमोल का जल्द ही मेरठ के किसी अच्छे स्कूल में दाखिला
करा दिया जाएगा। तपेश्वर सागर ने बताया कि उन्होंने अनमोल के अंदर पढ़ने की ललक देखी है, इसको लेकर उन्होंने कुछ किताबें भी लाकर अनमोल को दी हैं।