67 दिन में 6000 किमी यात्रा कर बनारस पहुंचा 10 करोड़ी क्रूज

67 दिन में 6000 किमी यात्रा कर बनारस पहुंचा 10 करोड़ी क्रूज

Play all audios:

Loading...

VARANASI NEWS - गंगा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गोवा से चला 10 करोड़ी क्रूज 67 दिन बाद बनारस पहुंच गया। राल्हूपुर स्थित बंदरगाह में लंगर डाल दिया है। क्रूज ने... Newswrap हिन्दुस्तान,


वाराणसीSun, 31 Jan 2021 03:09 AM Share Follow Us on __ वाराणसी। वरिष्ठ संवाददाता गंगा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गोवा से चला 10 करोड़ी क्रूज 67 दिन बाद बनारस पहुंच गया। राल्हूपुर स्थित


बंदरगाह में लंगर डाल दिया है। क्रूज ने गोवा से नौ राज्यों से होते हुए 6000 किमी की यात्रा तय की है। राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट रामविजय सिंह ने बताया कि 10.71 करोड़ रुपये से यह क्रूज


तैयार किया है। इसकी डिजाइन केंद्र सरकार की कम्पनी गोवा शिपयार्ड ने तैयार की है। दो मंजिले क्रूज में 100 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसे 23 नवम्बर को रवाना किया गया था। तब 20 दिसम्बर को


बनारस पहुंचने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन समुद्र में तुफान के कारण इसकी यात्रा कई दिनों तक बाधित रही। अंतत: शनिवार की शाम को वह गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम


बंगाल, झारखंड, बिहार आदि प्रांतों से होते हुए बनारस पहुंच गया। क्रूज के साथ 11 क्रू-मेंबर आए हैं। पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी रविवार को रविदास घाट पर दोपहर दो बजे क्रू-मेंबर का


स्वागत करेंगे।