Play all audios:
मान्यताओं के अनुसार हमारे शरीर पर तिल के निशान का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि शरीर पर तिल के निशान को देखकर हमारे बारें में बहुत कुछ बताया जा सकता है। शरीर पर तिल के महत्व के बारें
में समुद्रशास्त्र में विस्तार से बताया गया है। इसके साथ ही माना गया है लोग अपने शरीर पर हर तिल के पीछे अपनी कामयाबी का कारण खोजने की कोशिश करते हैं। हमारे जीवन में तिल का महत्व और शरीर के
अंगों पर पाए जाने वाले तिलों को लेकर कई मान्यताएं हैं। हर कोई जानना चाहता है कि उनके शरीर पर मौजूद तिल का क्या अर्थ है और किसी भी तरह से वो उनके स्वभाव के बारे में कैसे बता सकता है।
ज्योतिषों के अनुसार शरीर पर मौजूद काले तिलों का क्या अर्थ होता है। अगर आपके चेहरे पर तिल है तो इसके अलग-अलग अर्थ होते हैं। चेहरे के तिल का सीधा संबंध आपके भाग्य से होता है। गालों पर तिल का
होना आपकी आकर्षण क्षमता को मजबूत करता है। चेहरे पर मौजूद तिल धन लाभ कराता है। नाक पर तिल का होना व्यक्ति को बहुत ज्यादा अनुशासित बना देता है। ऐसे लोगों के जीवन में संघर्ष बढ़ जाता है। नाक के
नीचे तिल का होना बताता है कि व्यक्ति के ढेर सारे चाहने वाले हैं। लेकिन ऐसे लोग कम लोगों से ही लगाव रखते हैं। माथे पर तिल बताता है कि आप शुरुआत में खूब संघर्ष करेंगे। माथे पर तिल संघर्ष के
बाद धनवान बनाता है। होंठों पर तिल होना बताता है कि आप बहुत ज्यादा प्रेमी स्वभाव के हैं। ऐसे लोगों को रोज प्रेम होता रहता है। शरीर के दूसरे हिस्से पर मौजूद तिल अलग-अलग अर्थ प्रस्तुत करते हैं
जैसे हाथ के अगर बीचो-बीच तिल हो जो किसी पर्वत पर ना हो तो ये सम्पन्नता देता है। इसके साथ ही अगर ये तिल पर्वत पर या अंगुलियों पर हो तो दुर्भाग्य का कारण बनता है। पैरों के तलवे का तिल हमेशा
व्यक्ति को घर से दूर ले जाता है और बड़ी सफलता देता है। सीने पर तिल का होना ये बताता है कि व्यक्ति को पारिवारिक बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। पेट पर तिल व्यक्ति को धन तो देता है पर स्वास्थ्य
खराब करता है। तिल पर बाल हो तो वो शुभ नहीं माना जाता है। तिल यदि बड़ा हो, तो शुभ होने के साथ शगुन बढ़ाता है। तिल गहरे रंग का हो, तो माना जाता है कि बड़ी बाधाएं सामने आएंगी। हल्के रंग का तिल
सकारात्मक विशेषता का सूचक माना जाता है।