इनका रोना दिल्ली के लिए शगुन, जितना रोएंगे उतना अच्छा; मंत्री ने किसके लिए कह दी ऐसी बात

इनका रोना दिल्ली के लिए शगुन, जितना रोएंगे उतना अच्छा; मंत्री ने किसके लिए कह दी ऐसी बात

Play all audios:

Loading...

दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने भाजपा के कामों पर बात करते हुए पिछली सरकार पर हमला भी बोला। दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर दिल्ली के मंत्री कपिल


मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने महिला समृद्धि योजना को लेकर आम आदमी पार्ची की तरफ से लगातार उठाए जा रहे सवालों पर कपिल मिश्रा ने कहा, उनके पास कहने को कुछ बचा नहीं


है। जब सरकार में थे तब भी रो रहे थे और अब जब विपक्ष में हैं, तब भी रो रहे हैं। उन्होंने कहा, कुछ लोगों का विलाप राष्ट्र और समाज के लिए शगुन के समान होता है। तो इनका विलाप दिल्ली के लिए शगुन


है। ये जितना रोएंगे, दिल्ली के लिए उतना अच्छा है। इसी के साथ उन्होंने आम आदमी पार्टी को नसीहत भी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर ये दिल्ली का जरा भी भला चाहते हैं तो वह काम ना करें जिसकी वजह


से जनता ने इन्हें हराया है। वहीं दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, अरविंद केजरीवाल यहां से भाग गए, और उनकी पार्टी के लोग हमारे पास आए और कहा- आपने दिल्ली के लिए काम किया है, हम तो


सिर्फ आपस में लड़ते थे। शादियों में हम दुल्हन को बुरी नजर से बचाने के लिए काला टीका लगाते हैं। इसी तरह हमने आम आदमी पार्टी को रखा हुआ है। ये हमारे काला टीका हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने जारी की


थी वर्कबुक दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उसकी उपलब्धियों के संबंध में शुक्रवार को एक वर्कबुक जारी की


और कहा कि उनकी सरकार चौबीसों घंटे लोगों की सेवा कर रही है। ‘काम करने वाली सरकार: 100 दिन सेवा के’ शीर्षक वाली कार्य पुस्तिका में, दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहल और परियोजनाओं को


रेखांकित किया गया है, जिनमें यमुना की सफाई, आयुष्मान भारत का कार्यान्वयन, वय वंदना योजना, टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति को बढ़ावा देना और ई-बस खरीद शामिल हैं। गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन को


संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार चौबीसों घंटे लोगों की सेवा करने के लिए समर्पित है। उन्होंने कार्य पुस्तिका को एक ऐसा दस्तावेज बताया, जिसमें दिल्ली की विकास यात्रा का विवरण है। उन्होंने


सरकार के लोक कल्याण प्रयासों के विवरण वाला पर्चा लाने की भी घोषणा की, जिसे प्रत्येक घर में वितरित किया जाएगा, ताकि लोगों को सरकार के कामकाज के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि


लोगों को सरकारी परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी देने के लिए कार्य पुस्तिका को नियमित रूप से अद्यतन किया जाएगा। भाषा से इनपुट