Play all audios:
MEERUT NEWS - सर, फोटो भी है .... Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 28 April 2020 02:22 AM Share Follow Us on __ मेरठ विकास प्राधिकरण अब अपनी कॉलोनियों में हैंड वॉश बूथ लगवाएगा। इसके लिए बूथ
निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। अभी हाल ही में एमडीए उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण परिसर में तथा पांडवनगर स्थित सामुदायिक किचन में हैंड वॉश बूथ लगवाए थे। एमडीए फिलहाल गंगानगर, पल्लवपुरम,
वेदव्यासपुरी, लोहियानगर, शताब्दीनगर, मेजर ध्यानचंद नगर, विकास विहार, श्रद्धापुरी, सैनिक विहार, डिफेंस एन्क्लेव आदि में हैंड वॉश बूथ लगाने की तैयारी में है। इन कॉलोनियों में हाथ धोने के बाद
लोग प्रवेश करेंगे। एमडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि हैंड वॉश बूथ बनवाए जा रहे हैं। स्थान भी चिह्नित किए गए हैं। ऐसे में हैंड वॉश बूथ लगने से लोगों में स्वच्छता का संदेश जाएगा।
कोरोना वायरस के संक्रमण को भी रोकने में सहायता मिलेगी। एमडीए में थर्मल स्क्रीनिंग शुरू मेरठ विकास प्राधिकरण में बेवजह भीड़ लगाने वालों को अब भीतर नहीं आने दिया जाएगा। इसके अलावा जो लोग बुखार
से पीड़ित हैं, उन्हें भी रोका जाएगा। एमडीए में थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। एमडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने हाल ही में परिसर का निरीक्षण किया था। इस दौरान जिलापूर्ति कार्यालय व
इलाहाबाद बैंक पर लोगों की भीड़ जमा थी। ऐसे में उन्होंने मुख्य द्वार पर ही थर्मल स्क्रीनिंग के आदेश दिए। इसी के साथ तैनात सुरक्षाकर्मी रजिस्टर में आने वालों का ब्यौरा भी दर्ज कर रहे हैं।